महिलाएं भी उतरी सड़क पर, हंगामा
जागरण संवाददाता,आरा: पिरौंटा पैक्स चुनाव के मतगणना में कथित धांधली के खिलाफ गुरुवार को आहूत आंदोलन क
जागरण संवाददाता,आरा: पिरौंटा पैक्स चुनाव के मतगणना में कथित धांधली के खिलाफ गुरुवार को आहूत आंदोलन के दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतर आयी थीं। इस दौरान महिलाओं ने पूर्वी गुमटी रेलवे ट्रैक से लेकर नवादा थाना के समक्ष भी हो-हंगामा कर विरोध जताया। आंदोलन का नेतृत्व युवा शक्ति के रघुपति यादव व संचालन ब्रजेश कुमार कर रहे थे। आंदोलन में युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,हरिओम यादव, डा.किशोर कुमार,भुनेश्वर यादव,राम भजु यादव,प्रभुराम, धमेन्द्र राम,राजेश रजक, संतोष ठाकुर, जवाहर रजक,पिंटू रजक,वीरेन्द्र राम,त्रिभुवन पासवान,साधु पासवान, मनू पासवान,रामजी चौधरी,सियाराम चौधरी,रणविजय पंडित,चिंदा देवी, धर्मशीला देवी, मुनी देवी व लोकनाथ यादव आदि ने भाग लिया। इधर सदर एसडीओ अनिल कुमार ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष ढंग से किया गया है। बेवजह मामले को तूल देकर विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की गयी। ट्रेन रोके जाने को लेकर रेल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई है।