नेहरू युवा केन्द्र ने निकाली सद्भावना रैली
संवाद सहयोगी, पीरो (भोजपुर): नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले शाहाबाद एजुकेशन सोसाइटी के सदस्यों ने गुरुवार को सद्भावना रैली निकाली। मोआप कला गाव से निकाली गयी यह रैली खुटहा बाजार होते हुए वापस मोआप कला पहुंची। रैली का नेतृत्व नेहरू युवा केन्द्र के रोहित कुमार और विनोद सिंह ने किया। रैली के समापन के बाद संगठन के सदस्य सह उप प्रमुख राजेन्द्र राय की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शामिल लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाधी द्वारा अपने शासनकाल में किये गये कायरें पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. गाधी ने देश की युवा शक्ति को उभारने और उनको नयी पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया। जिसकी बदौलत भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया। संगोष्ठी का संचालन रामानुज सिंह ने किया। रैली और संगोष्ठी में नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े कई लोगों के अलावा काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।