जनता दरबार में डीएम ने की 100 मामलों की सुनवाई
जागरण संवाददाता,आरा :
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने लगभग 100 मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन दिये, जिसमें अधिकांश जन वितरण प्रणाली, मनरेगा, भूमि विवाद, अतिक्रमण, शिक्षा, सामाजिक, सुरक्षा पेंशन एवं पैक्स चुनाव संबंधी शिकायत शामिल थी। इस मौके पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डी.पी.ओ.आई.सी.डी.एस., जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता नलकूप, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, कार्यपालक अभियंता डूडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।