आटो दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल
जागरण संवाददाता,आरा : चरपोखरी थाना के आरा-सासाराम पथ पर पड़रियां गांव के समीप सोमवार को एक आटो के पलटने से उस पर सवार करीब आठ पैसेंजर घायल हो गये। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
बताया जा रहा कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव से एक आटो दर्जनभर पैसेंजरों को लेकर गड़हनी जा रहा था कि इसी दौरान पड़रियां गांव के समीप सड़क किनारे पलट गया। जिसमें मंटू साह की पत्नी गायत्री देवी, रामबाबू साह, राम कुमार सिंह की पुत्री अमरज्योति, निर्मल सिंह की पुत्री दिव्य ज्योति, छठु साह की पत्नी बसंती देवी तथा लाल बाबू साह जख्मी हो गये। बाद में सभी घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल,आरा लाया गया। सभी घायल काउप गांव के बताये जाते है। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। सभी घायल खतरे से बाहर बताये जाते हैं। इसी तरह गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव निवासी संतोष गोड़ विद्युत करंट से घायल हो गया।