शिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा वातावरण
जेएनएन,आरा/पीरो: सावन मास की शिवरात्रि पर जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में शाम तक चहल-पहल देखी गयी। जगह-जगह संकीर्तन का आयोजन किया गया। हर-हर महादेव से गूंजा पूरा वातावरण। स्थानीय बुढ़वा महादेव मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, पतालेश्वर मंदिर, बधवा गली शिव मंदिर, सहदेव गिरी शिव मंदिर (कतीरा) समेत शहर के अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। बिहियां (भोजपुर) से संवाद सूत्र के अनुसार, शिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। जगह-जगह संकीर्तन का आयोजन किया गया। अगिआंव से संवाद सूत्र के अनुसार, शिवरात्रि के अवसर पर पवना, अजीमाबाद, अगिआंव, नारायणपुर, बेरथ, बड़गांव समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने व्रत रख व शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कोइलवर से संवाद सूत्र के अनुसार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि को लेकर व्रत रखा। साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
पीरो से संवाद सहयोगी के अनुसार, अनुमंडल क्षेत्र के शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में शिव भक्तों द्वारा शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर और आस-पास का माहौल गूंजता रहा। अनुमंडल मुख्यालय से सटे बहरी महादेव धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार की अहले सुबह से ही शिव भक्त जुटने लगे थे। इस दौरान बरौली, जगदीशपुर पाठक, खैरी तिवारीडीह, पीटरो, लहठान, अगिआव, नाढ़ी, बघउड़ नारायणपुर, लहराबाद सहित आसपास के गावों के अलावा दूर-दूर से लोग जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के लिए यहा जुटे थे। बहरी महादेव मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह के अनुसार शिवरात्री के मौके पर बक्सर से कावर लेकर पहुंचे कई शिव भक्तों ने भी यहा जलाभिषेक किया। शिवरात्री के मौके पर यहा लगने वाले मेले को देखते हुए मंदिर परिसर को बिजली बत्ती एवं फूल-माला से सजाकर भव्य रूप प्रदान किया गया था। जबकि यहा पहुंचने वाले शिव भक्तों के लिए सारे आवश्यक इंतजाम किये गये थे। दूसरी ओर पीरो नगर के थानेश्वर महादेव मंदिर, भागलपुर मोड़ स्थित शिव मंदिर, च्वाला मार्केट, घर्मशाला परिसर, पीरो गाव सहित अन्य शिव मंदिरों में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ देखी गयी। इस मौके पर कई जगह भजन-कीर्तन एवं सास्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।