तीन महिलाएं आग से झुलसीं
जागरण संवाददाता,आरा: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन महिलाएं आग से झुलसकर घायल हो गयीं। उन्हे इलाज हेतु सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके अलावा मारपीट में चार और लोगों को भी चोट आई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र के बंधन टोला गांव में स्टोव पर खाना बनाने के दौरान प्रमिला देवी नामक महिला आग से झुलस गयी। घायल महिला राजीव प्रसाद की पत्नी बतायी जाती है। इसी तरह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में लालटेन से लगी आग से झुलसकर बबीता कुमारी नामक एक युवती घायल हो गयी। घायल युवती नंदु सिंह की पुत्री बतायी जाती है। इसके अलावा संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में बबली देवी नामक एक महिला आग से झुलस गयी। टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत आनंद नगर मुहल्ला में गुड्डू सिंह नामक एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसके अलावा धोबहां , रामदेव छपरा एवं मिल्की में घटी मारपीट में टुनटुन सिंह,जितेन्द्र सिंह व राजू कुमार को चोट आई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर