Move to Jagran APP

जब तक लोगों को पता चलेगा, हम कर देंगे गोल : उपेंद्र कुशवाहा

पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की ¨नदा करते हुए कहा पुलिस हक मांगने वालों पर लाठी चार्ज करती है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM (IST)
जब तक लोगों को पता चलेगा, हम कर देंगे गोल : उपेंद्र कुशवाहा
जब तक लोगों को पता चलेगा, हम कर देंगे गोल : उपेंद्र कुशवाहा

मुंगेर (जेएनएन)। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा पोलो मैदान में 24 नवंबर को होने वाले हल्ला बोल, दरवाजा खोल क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुंगेर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। शनिवार को पटना में प्रदर्शन कर रहे कुशवाहा समाज के लोगों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की ¨नदा करते हुए कहा कि पुलिस हक मांगने वालों पर लाठी चार्ज करती है। जबकि,अपराधियों को खूली छूट दी गई है। कुशवाहा ने बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर कहा कि मीडिया के साथी लगातार सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सवाल आपसे भी किया जाता होगा। इसकी ¨चता नहीं करें। एनडीए में अभी सीट शेय¨रग पर सब चीजें फाइनल नहीं हुई है। दिल्ली में एनडीए में भाजपा के बाद मैं और मेरी पार्टी सबसे अधिक सशक्त और चर्चा में है। हमें पूरी उम्मीद है कि एनडीएम में रालोसपा को सम्मानजनक सीटें मिलेगी। बीते लोकसभा चुनाव में मेरी पार्टी तीन सीट पर चुनाव लड़ी और तीनों पर जीत दर्ज की। अब मेरे पार्टी की ताकत बढ़ी है। बढ़ी ताकत के अनुरूप ही हमें सीट मिलेगी। मंगल मूर्ति हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए रालोसपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव को लेकर कोई भ्रम में नहीं रहें। मैट्रिक की परीक्षा से पहले टेस्ट परीक्षा होती है। क्षेत्रीय सम्मेलन टेस्ट परीक्षा है। इसलिए अभी से इसकी तैयारी में जुट जाएं। जिला से लेकर प्रखंड-पंचायत तक प्रचार प्रसार करें। क्या करने वाले हैं, यह पहले ही पता चल जाए, तो राजनीति कैसी। जब तक लोगों समझेंगे, तब तक रालोसपा के साथी गोल कर देंगे। उन्होंने कहा कि न्यायापालिका में कोल्जियम पद्धति लोकतांत्रिक नहीं है। बिना विज्ञापन निकाले,पांच जजों की समिति जजों की नियुक्ति कर देते हैं। इसमें बदलाव होना चाहिए। तभी न्यायापालिका में दलित, पिछड़े व गरीब सवर्णों की भागीदारी बढ़ेगी। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव नचिकेता मंडल, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, फजल ईमाम, हिमांशु पटेल ,मुनीलाल मंडल, विमलेंदु राय, रविकांत झा सहित नौ जिला के जिलाध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.