Move to Jagran APP

बाढ़ के कारण टीएमबीयू आज से बंद

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) को बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया है। वि

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:01 AM (IST)
बाढ़ के कारण टीएमबीयू आज से बंद

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) को बाढ़ के कारण बंद कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना राजभवन को भी दे दी है। बाढ़ के कारण पूरे विश्वविद्यालय में अव्यवस्था फैली हुई है। पूरे परिसर में पानी भरा हुआ है। विश्वविद्यालय आने जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को आने जाने का साधन नाव ही है।

loksabha election banner

बाढ़ के आगे भी बंदी का आदेश हो सकता है जारी

विश्वविद्यालय के दो रास्ते बाढ़ के कारण बंद कर दिए गए हैं। वहीं प्रशासनिक भवन में प्रवेश के लिए नाव ही लोगों का एक सहारा बचा है। शुक्रवार को पानी एनएसएस ऑफिस आदि स्थानों में भर गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से स्थिति और बिगड़ रही है। यदि आगे जलस्तर में वृद्धि होती रही तो विश्वविद्यालय को आगे भी बंद रखने का आदेश जारी किया जा सकता है।

मारवाड़ी हॉस्टल को किया खाली

बाढ़ के प्रकोप से पानी मारवाड़ी कॉलेज के हॉस्टल, यूजीसी हॉस्टल, पीजी वन में घुस गया है। मारवाड़ी और यूजीसी छात्रावास में रहने वाले सौ से ज्यादा छात्रों ने अपना कमरा खाली कर दिया है। छात्रावास के प्रथम तल पर आधा फुट से ज्यादा पानी आ गया है। विश्वविद्यालय का स्वास्थ केंद्र परिसर में भी पानी भर गया है। यदि एक इंच भी पानी बढ़ा तो पानी भवन में प्रवेश कर जाएगा।

अभी एक दिन के लिए बंद किया गया है विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। आगे बाढ़ की स्थिति को देखकर आगे भी छुट्टी पर विचार किया जाएगा। फिलहाल शनिवार को छुट्टी के बाद रविवार को विवि बंद ही रहेगा। पीआरओ इकबाल अहमद ने बताया कि छुट्टी विवि के संबद्ध विभागों और पीजी विभागों में रहेगी। कुलपति के आदेश से यह सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी गयी है, क्योंकि नैक टीम 23 जून को विश्वविद्यालय मूल्यांकन के लिए आयी थी। उस दिन गुरूपूर्णिमा की छुट्टी रद्द कर दी गयी थी। इसी छुट्टी को समायोजित किया गया है।

=============

कोट :-

बाढ़ के कारण विवि में एक दिन का अवकाश दिया गया है। इसकी सूचना राजभवन को दे दी गयी है। पानी नहीं उतरने की स्थिति में आगे की छुट्टी पर विचार किया जाएगा।

- प्रो. अवध किशोर राय, प्रतिकुलपति, टीएमबीयू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.