Move to Jagran APP

आसमान में दिखा अजीब नजारा, क्‍या यह उडऩतस्तरी थी?

सबौर प्रखंड के पटेलनगर में एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखा। प्रत्यक्षदर्शी भाष्कर, आर्यन, पुष्पेंद्र, आशीष, गौरव आदि ने बताया कि नंगी आंख से देखने पर आसमान में सिर्फ एक उजली लकीर दिखी। जब उसे कैमरे में कैद किया तो उडऩतस्तरीनुमा आकृति उभर कर आई।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2015 07:48 AM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2015 10:47 AM (IST)

भागलपुर। सबौर प्रखंड के पटेलनगर में एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखा। प्रत्यक्षदर्शी भाष्कर, आर्यन, पुष्पेंद्र, आशीष, गौरव आदि ने बताया कि नंगी आंख से देखने पर आसमान में सिर्फ एक उजली लकीर दिखी। जब उसे कैमरे में कैद किया तो उडऩतस्तरीनुमा आकृति उभर कर आई। उसके नीचे धुएं का गोल छल्ला भी दिख रहा था। उसके आस-पास कई पक्षी मंडरा रहे थे।

loksabha election banner

10-15 मिनट बाद खगोलीय नजारा नजरों से ओझल हो गया। पुष्पेंद्र ने बताया कि धीरे-धीरे यह चर्चा पूरे सबौर में फैल गई। कई लोग अनहोनी की आशंका से सहम अपने-अपने घरों में दुबक गए। घटना गुरुवार शाम 5.45 बजे की है।

खगोलविद भी हैरान

तस्तरीनुमा आकृति के नीचे धुएं की गोल आकृति देख पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति भी हैरान हैं। हालांकि उन्होंने उड़तनतस्तरी होने से साफ इन्कार कर दिया। कहा कि इससे पहले भी कई बार उड़तनस्तरी दिखने की बात सामने आई है पर शोध के बाद नासा ने भी उसे खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आसमान में उभरी आकृति काफी आकर्षक है। पर यह बादल का टुकड़ा या रोशनी का छल्ला हो सकता है। टीएमबीयू के भूगोल पीजी हेड डॉ. एस एन पांडेय ने बताया कि आसमान में दिखा नजारा सैलेसियम पार्टिकल या फॉस्फोरिक एलिमेंट हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.