राष्ट्र की उन्नति के लिए हिंदी का विकास आवश्यक
भागलपुर । हर देश की अपनी राजभाषा होती है। हिंदी हमारे राष्ट्र की राजभाषा है। इसके विक
भागलपुर । हर देश की अपनी राजभाषा होती है। हिंदी हमारे राष्ट्र की राजभाषा है। इसके विकास के बिना देश की उन्नति पूर्णरुपेन संभव नहीं है। उक्त बातें बुधवार को मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए टीएमबीयू हिंदी स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विद्या रानी ने कही। उन्होंने कहा कि हिंदी हमें एक सूत्र में बांधती है। भाईचारे का संदेश देती है। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. तपेश्वर नाथ ने हिंदी के इतिहास पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा हिंदी बोलने एवं लिखने की सलाह दी। जिला शिक्षा पदाधिकारी फूल बाबू चौधरी ने कहा कि हिंदी सशक्त एवं सरल भाषा है। इसे अपना कर सफलता की ऊंचाइयों को सहजता से छू सकते हैं। स्कूल की प्राचार्या सुषमा गुप्ता ने बच्चों को प्रतिदिन हिंदी को अधिक से अधिक व्यवहार में लाने की बात कही। अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व छात्राओं ने हिंदी के विकास पर अपना उदगार व्यक्त की। नृत्य संगीत की प्रस्तुति के साथ अपने मेधा का भी जलवा दिखाया। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक रवि शंकर पांडेय कर रहे थे। मंच संचालन की जिम्मेदारी शिक्षिका छाया पांडेय निभा रही थी। अंत में शिक्षक सकलदेव यदुवंशी ने धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता निभाई। मौके पर डॉ. अश्रि्वनी एवं गुरुकुल उ.वि. नाथनगर के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।