सडक हादसे में दो की मौत, छह घायल
मुंगेर-लखीसराय को जोडने वाली एनएच 80 पर रविवार सुबह एक सडक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
By Mrityunjay Kumar Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 08:45 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 08:54 AM (IST)
लखीसराय। मुंगेर-लखीसराय को जोडने वाली एनएच 80 पर रविवार सुबह एक सडक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना मेदनी पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी लोग काली मेला देखकर घर लौट रहे थे तभी एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मौत का शिकार हुए दोनों लोगों के शिनाख्त रवि कुमार और विक्की कुमार के रूप में की गई है। सभी मेदनी चौकी बाजार निवासी बताए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें