चोटी कटवा की अफवाह से लोग परेशान
भागलपुर। चोटी कटवा की अफवाह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नाथनगर में अचानक बुधवार
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 11 Aug 2017 03:01 AM (IST)
भागलपुर। चोटी कटवा की अफवाह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नाथनगर में अचानक बुधवार रात करीब सौ से ज्यादा लोग सामने आए और चंपा पुल के पास एकत्र हो गए। पुल के समीप सभी मिल कर चोटी कटवा को खोजने लगे। किसी ने रात में अफवाह उड़ा दिया था कि एक महिला की चोटी काट कर चोटीकटवा चंपा पुल की ओर भागा है। करीब एक घंटे तक लोग चोटी कटवा को खोजते रहे लेकिन कोई इनके हाथ नहीं आया। जिसके बाद भीड़ अपने अपने घर की ओर वापस लौटी। वहीं लोगों ने बताया कि महज एक अफवाह के कारण लोग अपने घरों से निकल गए थे। जो बातें चोटी कटवा को लेकर कहीं जा रही है वह महज बकवास है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें