छात्रों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन
भागलपुर। इंटर स्तरीय विद्यालय शाहपुर नाथनगर में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आ
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 02:22 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 02:22 AM (IST)
भागलपुर। इंटर स्तरीय विद्यालय शाहपुर नाथनगर में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों के बीच हुई एक सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान राखी कुमारी, दूसरा स्थान सोनाली कुमारी, चार सौ मीटर में प्रथम स्थान गोपाल कुमार, दूसरा स्थान पिंयाशु कुमार ने प्राप्त किया। स्लो साइकिल रेस में प्रथम स्थान मौसम कुमारी, दूसरा स्थान काजल कुमारी ने प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रथम स्थान सोनाली कुमारी, दूसरा स्थान राखी कुमारी ने प्राप्त किया।
वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य कृष्णानंद सिंह, प्राचार्य अम्बिका प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को गणतंत्र दिवस के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें