अक्टूबर में महारैली करेगी जनतांत्रिक लोकहित पार्टी
भागलपुर। जनतांत्रिक लोकहित पार्टी बिहार और देश स्तर पर नई राजनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। पार्टी अक्टूबर में महारैली करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश कुमार ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान को तोड़ने-मरोड़ने की साजिश रच रही है।
भागलपुर। जनतांत्रिक लोकहित पार्टी बिहार और देश स्तर पर नई राजनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। पार्टी अक्टूबर में महारैली करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश कुमार ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान को तोड़ने-मरोड़ने की साजिश रच रही है। केंद्र में सरकार बनाने के पूर्व नरेंद्र मोदी ने जो चुनावी घोषणाएं की वह हवा-हवाई हो गई हैं। न तो प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार मिले न ही विदेशों से कालाधन वापस आया। जवानों पर रोज आतंकी हमला हो रहा है। दूसरी ओर प्रदेश सरकार कभी शराबबंदी, कभी प्रकाश पर्व तो कभी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी मनाने के नाम पर चेहरा चमकाने में लगी है। शराब की होम डिलेवरी नया सिस्टम बन चुकी है।
बैठक की अध्यक्षा जिला पार्षद सुलेखा देवी ने की और संचालन सुचित कुमार उर्फ अविनाश ने किया। इस मौके पर सुधीर कुमार सिंह, राकेश कुमार रोमी, धर्मेद्र सिंह, प्रकाश कुमार, अनिल यादव, सुनील हरिजन, पुष्पक तांती, शंभु ठाकुर, पप्पू सिंह, कुमोद कुमार, विक्रम कुमार झा, निरंजन कुमार, अमितेश कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।