बंद होंगे शहर के अवैध बूचड़खाने
शहर के विभिन्न वार्डो में चल रहे अवैध बूचड़खाने जल्द ही बंद होंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Jun 2017 04:20 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 04:20 AM (IST)
भागलपुर । शहर के विभिन्न वार्डो में चल रहे अवैध बूचड़खाने जल्द ही बंद होंगे। इसके लिए नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिया है। बुधवार को वार्ड 39, 40, 41, 43 और 44 के स्वास्थ्य प्रभारियों को नोटिस की फाइल थमा दी गई है। इन वार्डो में 89 अवैध बूचड़खाने हैं। हालांकि बुधवार को सभी नोटिस का तामिला नहीं हो पाया है। एक दिन पहले हुए सर्वे में यह जानकारी मिली है। नोटिस तामिला के 24 घटे के अंदर बूचड़खाने को बंद करना है। नगर आयुक्त बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कराए गए सर्वे में जो भी अवैध बूचड़खाने चिह्नित किए गए हैं उसे तुरंत बंद करने के लिए नोटिस दिया गया है। बिना लाइसेंस के बूचड़खाना संचालित करना दंडनीय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें