Move to Jagran APP

हड़ताली सफाई कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने खदेड़ा

भागलपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर कूड़े से बजबजा गया है। सोमवार की देर रात नगर अ

By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 01:38 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 01:38 AM (IST)
हड़ताली सफाई कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने खदेड़ा

भागलपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर कूड़े से बजबजा गया है। सोमवार की देर रात नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने खलीफाबाग चौक पर तीन ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर पहुंच गए। निगम के सफाई कर्मियों के साथ कूड़ा उठाव करने लगे। इसी बीच हड़ताली सफाई कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली तो वे विरोध करने वहां पहुंच गए। इस पर नगर आयुक्त ने हड़ताली कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। भागते समय हड़ताल कर रहें कर्मचारियों ने उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। देर रात तक खलीफाबाग चौक के समीप कूड़ा उठाव का अभियान शुरू रहा। हालांकि, कूड़ा उठाव के दौरान जेसीबी का पहिया पंचर हो गया। इस पर निगम कर्मचारी ही कुदाल से कूड़ा उठाते रहे।

loksabha election banner

पांच दिनों के दैनिक सफाई कर्मियों के हड़ताल की वजह से सड़कों का अंबार लग गया है। आंदोलनकारियों को दरकिनार करते हुए नगर आयुक्त ने सख्त और सकारात्मक कदम उठाया है। नगर आयुक्त ने कहा कि शहरवासी को इस तरह से गंदगी के बीच नहीं छोड़ा जा सकता है। इसके लिए निगम संकल्पित है। सफाई की मांगों पर विचार के लिए पार्षदों की बैठक बुलाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.