Move to Jagran APP

गुडि़या की स्थित गंभीर

भागलपुर। इशाकचक की बीबी गुड़िया की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिजेरियन कर प्रसव कराया गया

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 May 2017 03:21 PM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 03:21 PM (IST)
गुडि़या की स्थित गंभीर
गुडि़या की स्थित गंभीर

भागलपुर। इशाकचक की बीबी गुड़िया की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिजेरियन कर प्रसव कराया गया था। मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से उसे छुट्टी दी गई थी। घर जाते ही उसका पेट फट गया। फिर से अस्पताल में भर्ती कर पेट की सिलाई की गई। एक यूनिट रक्त भी दिया गया है। कमजोरी की वह से वह बोल नहीं पा रही है।

loksabha election banner

बीबी गुड़िया को आठ मई को सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती किया गया था। नौ मई को सिजेरियन द्वारा प्रसव कराया गया। 16 मई को टांका काटकर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घर जाते ही उसका पेट फट गया। उसे फिर अस्पताल में भर्ती कर पेट की सिलाई की गई। उसे खून की कमी है। मात्र सात ग्राम हिमोग्लोबीन है। साथ ही प्रोटीन की भी कमी है। इस वजह से वह कमजोर है। डॉ. एके दास ने गुड़िया के पेट की सिलाई मंगलवार को की थी। उन्होंने बताया कि पेट पर दबाव होने की वजह से उसका पेट फटा था। घर में वह बच्चे को भी गोद में उठाई थी। हालांकि इस मामले में अभी तक सिविल सर्जन द्वारा किसी से भी स्पष्टीकरण नहीं पूछा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.