दलदल को पाट गार्डेन बनाने की तैयारी
भागलपुर। हरिदासपुर में आयोजन स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य में मनरेगा को लगाया गया है। सड़क
भागलपुर। हरिदासपुर में आयोजन स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य में मनरेगा को लगाया गया है। सड़क किनारे मिट्टी भरकर फ्लैंक बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री को कोई खामी नजर नहीं आए, इसके लिए दलदल को पाटने की कोशिश हो रही है। प्रवेश द्वार पर दलदल को मिट्टी से भरा जा रहा है। इसके बाद मनरेगा की 70 हजार रुपये की योजना से गार्डेन विकसित की जाएगी। इसके बांस के चचरी से घेरा जाएगा।
--------------
मुख्य मार्ग पर नाले का अभाव :
हरिदासपुर गांव में जल निकासी की बड़ी समस्या है। घरों का पानी खेत व गढ्डे में गिराया जा रहा है। मुख्यमंत्री के लिए आयोजन स्थल के समीप नाला निर्माण किया जा रहा है। गांव के मुख्य मार्ग में नाले का अभाव है। बरसात में सड़क पर जल-जमाव से आवागमन प्रभावित होता है। मुख्य मार्ग पर नाला निर्माण के बजाया गलियों में नाले का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर अब भी कच्ची नाली से पानी का निकास है।
घरों की सफाई में जुटी गृहणी :
हरिदासपुर गांव को संवारने में ग्रामीण जुट गए है। गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क के किनारे बसे लोग श्रमदान कर रहे है। दीवाली के तर्ज पर घरों की सफाई। बरामदा पर रखे कूड़े व गोबर के ढेर हटाए जा रहे हैं। दीवारों पर मिट्टी की लेप चढ़ाने में महिलाएं जुट गई है। सड़क पर रखे गोबर को हटाया जा रहा है।