बांका से आए आधा दर्जन अफसर, देखेंगे राहत कार्य
भागलपुर। भागलपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो रही है। जिले में राहत के लिए 50 से अधिक शिविर संचालि
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 03:24 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 03:24 AM (IST)
भागलपुर। भागलपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो रही है। जिले में राहत के लिए 50 से अधिक शिविर संचालित हैं। डीएम के अनुरोध पर प्रमंडलीय आयुक्त अजय कुमार चौधरी ने राहत कार्य के अनुश्रवण के लिए बांका से आधा दर्जन बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। बांका से वरीय उप समाहर्ता स्तर के तीन अफसरों ने शनिवार की शाम तक यहां योगदान दे दिया है। अब तक एक-एक वरीय पदाधिकारियों को तीन-तीन कैम्पों की जिम्मेदारी दी गई है। अब बांका से आये अफसरों को भी राहत कार्य का अनुश्रवण और निगरानी करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें