चार पूजा को सुबह सात से आठ बजे तक होगी मानपत्रिका की पूजा
भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान दस दिनों तक श्रद्धालु मां भगवती की आराधना में लीन रहते हैं। पूज
भागलपुर। दुर्गा पूजा के दौरान दस दिनों तक श्रद्धालु मां भगवती की आराधना में लीन रहते हैं। पूजन कार्य सही समय पर हो इसका विशेष तौर पर ख्याल रखा जाता है। बंगाली टोला के पंडित मंटू बनर्जी ने बताया कि चार पूजा को मानपत्रिका पूजा सुबह सात बजे से आठ बजे तक किया जाएगा। पांच पूजा को चंडी पूजन, बोधन पूजा पूर्व की तरह जारी रहेगा। छह पूजा को सुबह छह से नौ बजे तक मां का अधिवास किया जाएगा। ढाई से शाम पांच बजे तक मेढ़ पर मेढ़ चढ़ाने का शुभ समय है। सप्तमी के दिन सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक दुर्गा का पूजन किया जाएगा। अष्टमी पूजा सुबह पांच से दस बजे तक होगी। इस दिन महिला अष्टमी कथा सुबह से शाम के छह बजे तक सुन सकती हैं। संघी पूजा शाम पांच से छह बजे तक होना है। इस दौरान बलि दी जाएगी।