भगवती के रूप में कन्या को पूजने की है परंपरा
भागलपुर। दुर्गा पूजा में कन्या पूजन का अलग ही महत्व है। अष्टमी और नवमी के दिन विशेष रूप से क
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 03:00 AM (IST)
भागलपुर। दुर्गा पूजा में कन्या पूजन का अलग ही महत्व है। अष्टमी और नवमी के दिन विशेष रूप से कन्या पूजन होता है। पुजारी मंटू बनर्जी ने बताया कन्या पूजन आठ साल तक की बच्ची का किया जाता है। घर में बच्ची को नया कपड़ा पहना कर पैर में आलता लगाया जाता है। इसके बाद कन्या रूपी मां दुर्गा को भोग लगाया जाता है। कन्या पूजन के साथ आभाति को भी भोजन कराने की परम्परा है। लेकिन नियम कहता है जिस भी आभाती को जमाया जाए वह दूसरे गोत्र की होनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें