दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी को मिली फांसी की सजा
बिहार के भागलपुर में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। यह नृशंस घटना वर्ष 2015 की है।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 04:50 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 10:23 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर में आज न्यायालय ने एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में आरोपी को सजा सुनाई है। यह घटना सबौर थाना इलाके में वर्ष 2015 में हुई थी। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ पहले दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की थी।
दुष्कर्म और हत्या के इस मामले में एडीजे वन जनार्दन त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी सबौर निवासी अजय पांडे को फांसी की सजा सुनाई है।
यह भी पढ़ें: कुंआरी प्रेमिका ने शादीशुदा प्रेमी को दी मौत की खौफनाक सजा
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें