Move to Jagran APP

हत्या के आरोप में चार लोग हिरासत में

भागलपुर। अंतार्राष्ट्रीय तैराक बिनोद की हत्या के मामले में लोदीपुर पुलिस ने चार लोगों को हिर

By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 02:30 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 02:30 AM (IST)
हत्या के आरोप में चार लोग हिरासत में
हत्या के आरोप में चार लोग हिरासत में

भागलपुर। अंतार्राष्ट्रीय तैराक बिनोद की हत्या के मामले में लोदीपुर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में में लिया है। इसमें लड़की रंजना, पिता वकील मंडल उर्फ राधाकृष्ण मंडल, जीजा शंभुनाथ मंडल और मां शामिल हैं। इन चारों के अलावा लड़की का मौसेरा भाई बिंट्टू पर बिनोद के परिजनों ने 21 जनवरी को सचिवालय थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। डीएसपी विधि व्यवस्था राजेश सिंह प्रभाकर ने कहा कि लोदीपुर और सचिवालय थाने के प्राथमिकी के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई पुलिस करेगी।

loksabha election banner

खिलाड़ी के परिजन देर रात पहुंचे भागलपुर

बिनोद के पिता रामाजी सिंह और भाई सचिवालय थाने की पुलिस के साथ देर रात भागलपुर पहुंची। रामाजी सिंह पूर्व शिक्षक हैं। इन्होंने अपने बेटे की लाश को पहचान लिया। रामाजी सिंह ने बताया कि वे लोग नौतन, सीवान के मूल निवासी हैं। मगर बंगाल में ही रहते हैं। बिनोद की शादी हुगली में हुई थी। उसे एक लड़का और एक लड़की भी है। उन्होंने कहा कि बिनोद ने प्रेम विवाह किया था। इस बात की जानकारी उन लोगों को एक जनवरी के बाद हुई थी। उन्होंने कहा कि बेटे को रंजना के परिजनों ने ही अपहरण कर मारा है। रंजना के जीजा शंभू नाथ सिंह कोर्ट में डीड राइटर हैं।

कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीता है गोल्ड मेडल

परिजनों ने कहा कि बिनोद अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार शिरकत कर चुका है। वह प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जर्मनी, इंग्लैंड, जापान आदि देश जा चुका है। उसने कई राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल भी जीता है। बिनोद के दोनों हाथ बचपन से ही नहीं हैं। वह सारा जरूरी काम अपने पैरों से ही करता था। वह पैरों से ही कंप्यूटर, मोबाइल आदि आसानी से ऑपरेट कर लेता था। वह अपने प्रतिभावान बेटे को खोकर काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे के हत्यारे को किसी कीमत पर सजा दिला कर रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.