राची से भागलपुर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन जख्मी
जमुई। चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्यमार्ग पर मोहलिया मोड़ के समीप बुधवार की अल सुब
भागलपुर। चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के चकाई-देवघर मुख्यमार्ग पर मोहलिया मोड़ के समीप बुधवार की सुबह तीन बजे के करीब राची से भागलपुर आ रही पप्पू यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। चन्द्रमंडीह थाने के एएसआई केपी सिंह सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा सभी घायलों को निजी वाहन से देवघर सदर अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राची से यात्रियों को लेकर भागलपुर जा रही पप्पु बस संख्या (जेएच 01 एयु 7437) बुधवार की अहले सुबह चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के मोहलिया मोड़ के समीप एक ट्रक के ओवरटेक करने पर बस अंसतुलित होकर पलट गई जिसमें बस पर सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए।
घायल यात्री
पाल्को गुमला निवासी सत्यम गुप्ता, नेतरहट निवासी लखी साह, रांची निवासी निरंजन यादव, विजय सिंह, अशोक सिंह, हाथिम अंसारी, सुरेन्द्र सिन्हा, जगदीशपुर भागलपुर के हिमांशु शेखर, सुनीता देवी, हातिम अंसारी, रजौन बांका के युगल किशोर, मनोरंजन पांडेय, नाथनगर भागलपुर के महफूज आलम, भागलपुर निवासी पप्पू बंगाली, इन्द्रदेव यादव, सचिन दुबे, रामशरण शर्मा, दीपक भदौरिया, उच्जवल कुमार, मंटु ताती, भुनेश्वर मंडल, कारू यादव, कटकी पाडेय, रामअवतार सिंह, अरूण ठाकुर, रमेश यादव, बबलु मंडल, टुना मंडल शामिल हैं।