Move to Jagran APP

भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष का होगा जोरदार स्वागत

23 अप्रैल को भागलपुर दौरे पर आ रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह का पार्टी कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 03:06 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 03:06 AM (IST)
भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष का होगा जोरदार स्वागत

भागलपुर। 23 अप्रैल को भागलपुर दौरे पर आ रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह का पार्टी कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। गुरुवार को उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की चर्चा की गई। बताया गया कि वे सड़क मार्ग से आएंगी एवं महादलित बस्ती में पौधरोपण करेंगी। बाबू वीरकुंवर सिंह की जयंती के मद्देनजर वे प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और सभा को संबोधित करेंगी। श्वेता सिंह को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। बैठक का संचालन रूबी दास ने किया। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, महानगर अध्यक्ष अभय घोष सोनू, सज्जन अवस्थी, रामनाथ पासवान, अंजली घोष, जिप सदस्य शबाना आजमी, पूनम सिंह, बबीता मिश्रा, पुष्पा सिंह, किरण राजहंस, निभा सिंह, बबीता सिंह, श्रेष्ठा गांधी, अंजना देवी, अनिा सुमन, साधना झा, निरंजन प्रसाद साहा, निरंजन सिंह, राजेश टंडन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.