Move to Jagran APP

राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें

मेष राशि सूर्य की पूर्ण दृष्टि से इस राशि वालों को लोहे एवं उससे निर्मित वस्तुओं को खरीदने से बचना

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 02:07 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 02:07 AM (IST)

मेष राशि

loksabha election banner

सूर्य की पूर्ण दृष्टि से इस राशि वालों को लोहे एवं उससे निर्मित वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए। सोना, चादी, बर्तन, गहने, हीरा, वस्त्र खरीदना शुभ होगा। चमड़ा, केमिकल आदि भी नहीं खरीदें।

वृषभ राशि

शनि की दृष्टि से सोना, चादी, पीतल, कासा, हीरा, कम्प्यूटर, बर्तन आदि की खरीदारी शुभ होगा। फर्टिलाइजर्स, वाहन, तेल, चमड़े एवं लकड़ी आदि से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचें।

मिथुन राशि

मंगल की दृष्टि इस राशि पर होने से जमीन, मकान, प्लॉट आदि के सौदे के लिए लाभकारी है। पुखराज सोना, चादी आदि खरीद सकते हैं। किसी को कर्ज न दें।

कर्क राशि

सफेद वस्तु, चादी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा। निवेश फायदेमंद होगा। नए वाहन की खरीदी भी की जा सकती है। कपड़े, बर्तन, लकड़ी का सामान भी खरीद सकते हैं।

सिंह राशि

शनि की ढय्या होने के कारण अपने नाम के अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी करें तो बेहतर होगा। बच्चों को उपहार देने के लिए किसी वस्तु का खरीदना उचित होगा। सोना खरीदने से बचें। शेयर में निवेश नही करें। लोहे से बनी चीजें न खरीदें।

कन्या राशि

इस राशि में गुरु-चंद्रमा होने से गजकेसरी योग बन रहा है। इस दिन आप हीरा, सोना, जमीन आदि खरीद सकते हैं। चादी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, फर्नीचर आदि की खरीदारी शुभ रहेगा।

तुला राशि

इस राशि वालों के लिए निवेश के लिए दिन अच्छा है। सोना, ताबा व कासे से बनी चीजें खरीद सकते हैं। लोहे की चीजें छोड़कर अन्य कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। इस दिन आप वाहन भी खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। इसलिए अपने नाम से खरीदी करने से बचें। परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी कर सकते हैं। लोहे की वस्तुं व सोना न खरीदें। चादी, बर्तन, पीतल, वस्त्र, खरीद सकते हैं।

धनु राशि

इस राशि वाले को जमीन-जायदाद से लाभ मिलने का योग बन रहा है। कीमती धातुओं से भी लाभ होगा। सोना, हीरा,कीमती पत्थर, पीले कपड़े, दवाई, सोना, गेहूं आदि खरीद सकते हैं।

मकर राशि

वस्त्र एवं सोना विशेष फायदा देने वाला होगा। सजावटी सामान, वाहन, किताबें, किमती नग आदि खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं न खरीदें व प्रॉपटी में निवेश न करें।

कुंभ राशि

इस राशि वालों के लिए निवेश का समय अच्छा है। स्थाई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं, लकड़ी का समान, फर्नीचर एवं सजाने के समान खरीदने में ज्यादा रुचि होगी। सोना व कीमती पत्थर न खरीदें।

मीन राशि

स्थाई संपत्ति खरीदने के लिए दिन अच्छा है। सोने, चादी, कीमती नग आदि खरीदने का अच्छा अवसर है। वस्त्र में लाभ होगा। शेयर न खरीदें व किसी को पैसा उधार न दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.