बारिश के बाद भी उमस से परेशानी
भागलपुर। सुबह-शाम बारिश के बाद भी लोग उमस से परेशान रहे। हवा में नमी की मात्रा 98 फीसद तक पहुंच जाने
By Edited By: Published: Sun, 19 Jun 2016 02:48 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jun 2016 09:51 PM (IST)
भागलपुर। सुबह-शाम बारिश के बाद भी लोग उमस से परेशान रहे। हवा में नमी की मात्रा 98 फीसद तक पहुंच जाने के कारण घर के अंदर बिना पंखे का जीना मुहाल हो गया। हालांकि इस वर्षा से आम सहित खरीफ फसल को लाभ है। लेकिन जगह-जगह खेतों में जल जमाव हो जाने के कारण गरमा सब्जी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।
बीएयू के मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार ने बताया कि राज्य में मानसून का प्रवेश 22-23 तक हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हवा की गति तेज हुई तो पहले भी पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक वर्षा की कम उम्मीद है। जिले में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें