नालंदा खुला विश्वविद्यालय में होगी अंगिका की पढ़ाई
भागलपुर। नालंदा खुला विश्वविद्यालय मैथिली, भोजपुरी की ही तरह अंगिका भाषा व साहित्य की भी पढ़ाई आरंभ
भागलपुर। नालंदा खुला विश्वविद्यालय मैथिली, भोजपुरी की ही तरह अंगिका भाषा व साहित्य की भी पढ़ाई आरंभ करेगा। इस आशय का आश्वासन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रासबिहारी सिंह ने बिहार अंगिका अकादमी के अध्यक्ष डॉ. लखन लाल सिंह आरोही को दिया है। डॉ. आरोही ने बताया कि गत दिनों वे यह मांग लेकर उनसे मिलने गए थे। डॉ. आरोही की उनसे मांग थी कि नालंदा खुला विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में अंग क्षेत्र के विद्यार्थी पढ़ते हैं। इसलिए उनकी सहूलियत के लिए इस विश्वविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर अंगिका भाषा एवं साहित्य की भी पढ़ाई हो। कुलपति प्रो. सिंह ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी मांग को स्वीकार कर शीघ्र अंगिका को सिलेबस में शामिल करने का आश्वासन दिया।