आठ वर्षो के निरंतर प्रयास से बना भागलपुर स्मार्ट सिटी : चौबे
भागलपुर । सूबे के पूर्व मंत्री व बक्सर सांसद अश्रि्वनी कुमार चौबे ने कहा है कि सूबे में आठ वर्षो तक
भागलपुर । सूबे के पूर्व मंत्री व बक्सर सांसद अश्रि्वनी कुमार चौबे ने कहा है कि सूबे में आठ वर्षो तक विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व निभाते हुए नगर विकास व आवास मंत्री रहते हुए भागलपुर का नाम पटना व गया के साथ जवाहर लाल नेहरू अरबन रिन्यूवल मिशन में चयनित करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा था। तत्कालीन यूपीए सरकार ने भागलपुर का चयन नहीं किया। इसके बाद प्रधानमंत्री व शहरी विकास मंत्री के मिलकर दोबारा भागलपुर विचार करने के लिए दबाव डाला था। उन्होंने कहा है कि भागलपुर को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में शामिल किया गया है, वह एक दिन के प्रयास से नहीं हुआ है। मंत्री रहते हुए उन्होंने नगर निगम के सुदृढि़करण के लिए सौ करोड़ से अधिक की राशि दिया था, जो पटना के बाद सबसे ज्यादा था। 2014 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से ही उन्होंने भागलपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए निरंतर शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मिलते रहे और सिल्क सिटी के महत्व को समझते हुए नरेंद्र मोदी उनके आग्रह पर भागलपुर को सूची में शामिल किया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को भागलपुर की जनता की ओर से धन्यवाद दिया है। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत ने कहा है कि कांग्रेस और महागठबंधन के नेता नगर विधायक को बधाई दे रहे हैं। स्मार्ट सिटी बनाने का श्रेय नीतीश कुमार को दे रहे हैं, जो हास्यास्पद है। सूबे के मंत्री महेश्वर हजारी नरेंद्र मोदी व वेंकैया नायडू को धन्यवाद दिया, जबकि नगर विधायक दुराग्रह से ग्रसित हैं और ओछी राजनीति कर रहे हैं। नगर विधायक विकास के नाम पर नगर निगम के सामने घुटना टेक रहे हैं। पानी, बिजली, सड़क, सफाई के नाम पर पत्र लिखकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।