दिल्ली में एक जून को बनेगी स्मार्ट सिटी की कार्ययोजना
भागलपुर। स्मार्ट सिटी घोषित के दूसरे दिन बुधवार को नगर निगम अपनी कार्ययोजना तैयार करने में जुट गई है
भागलपुर। स्मार्ट सिटी घोषित के दूसरे दिन बुधवार को नगर निगम अपनी कार्ययोजना तैयार करने में जुट गई है। शहरी विकास मंत्रालय ने 13 स्मार्ट सिटी के प्रशासक को एक से दो जून के बीच होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित किया है। इस बैठक में नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह शामिल होंगे। जबकि महापौर दीपक भुवानियां ने बैठक में शामिल होने की बात स्वीकारी है। नगर निगम कार्यालय में फाइलों को नए सिरे से खंगालने का सिलसिला जारी रहा है। स्मार्ट सिटी के डीपीआर और इससे संबंधित फाइलों को अपडेट किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण में स्मार्ट सिटी से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी। ताकि कार्य योजना को धरातल पर लाने में कहीं परेशानी ना हो। स्मार्ट सिटी की योजना से मिलने वाले फंड का सदुपयोग किया जाएगा। शहर को स्मार्ट बनाने के हर वो कार्य होंगे, जिससे शहर की सूरत बदल जाएगी। शहर के यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जरुरत है। चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण के साथ विकसित किया जाएगा। इसके लिए चौराहों पर ट्रैफिक सिग्लन लगाए जाएंगे। दिल्ली से लौटने के बाद कार्यो में तेजी लाई जाएगी।