कांग्रेस मुक्त होगा देश : शाहनवाज
भागलपुर । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संघ व भाजपा मुक्त भारत कहने वालों का स
भागलपुर । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि संघ व भाजपा मुक्त भारत कहने वालों का सपना पूरा नहीं होगा बल्कि देश अब कांग्रेस मुक्त होगा। हुसैन ने कहा कि केरल और असम में कांग्रेस की हार ने देश को यह संदेश दिया है।
पांच राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम आने के बाद दूरभाष पर हुसैन ने कहा कि गोड्डा उप चुनाव में भी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। अमित मंडल 35 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीते हैं। वे खुद गोड्डा में कई सभाओं को संबोधित करने आए थे। हुसैन ने कहा कि अब कांग्रेस मुक्त भारत की ओर कदम बढ़ गया है। कांग्रेस ने दो राज्यों में सत्ता खोई वहीं दो राज्यों में जिनके साथ समझौता किया वहां उसे नुकसान सहना पड़ा। जबकि भाजपा ने असम में सरकार बनाने के साथ पश्चिम बंगाल और केरल में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है। केरल में एक सीट पर जीत के बाद 22 स्थानों पर वह मुकाबले में रही। बंगाल में भी सीटें बढ़ी हैं। हुसैन ने कहा कि वे लगभग सभी राज्यों में चुनाव प्रचार को गए थे। परिणाम ने चुनाव की थकान दूर कर दी।