जलमीनार व पाइप बिछाने से ज्यादा मेंटनेंस में मस्त
भागलपुर। भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में निर्वाध जलापूर्ति के लिए नगर विकास विभाग ने जिस उद्देश्य के सा
भागलपुर। भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में निर्वाध जलापूर्ति के लिए नगर विकास विभाग ने जिस उद्देश्य के साथ बुडको और पैन इंडिया जिम्मेवारी सौंपी थी। उसका तात्कालिक लाभ शहरवासियों को नहीं मिल पा रहा है। कार्य एजेंसी मेंटनेंस के कार्यो में व्यस्त है और शहरवासी पेयजल के लिए भटक रहे हैं। शहर के अधिकांश हिस्से पाइप लाइन से वंचित हैं। प्रत्येक वार्डो का एक चौथाई से अधिक हिस्सा पेयजल संकट से जूझ रहा है। इन्हें अपने घरों में नलों से जलापूर्ति का इंतजार है। जल संकट से निजात दिलाने के लिए शहर में 19 जलमीनार का निर्माण कराने और पाइप बिछाने का कार्य पैन इंडिया को करना है। यह कार्य फाइल में चक्कर लगा रहा है। पार्षद रामाशीष मंडल ने कहा कि पैन इंडिया इसे धरातल में उतारने के प्रति उदासीन बनी हुई है। बरारी वाटर वर्क्स की क्षमता को सात से बढ़ाकर 17 एमएलडी करना है। इतने महत्वपूर्ण कार्य को पैन इंडिया ने धरातल पर नहीं उतरा सकी है। नगर निगम से एग्रीमेंट होने के नौ माह बाद भी मेंटनेंस कार्यो में पैन इंडिया व्यस्त है। शहरों में लीकेज, नलों में टोंटी, बोरिंग के रखरखाव के अलाव बुनियादी कार्यो पर पहल नहीं हुई। सिकंदरपुर, घंटाघर व ईशाकचक जलमीनार में बरारी से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। खुले नलों से पानी बर्बाद हो रहा है।