Move to Jagran APP

कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे तो पार्टी मजबूत होगी

जागलपुर। पार्टी कार्यकर्ता अगर निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे तो पार्टी मजबूत होगी। जब-जब पार्टी पर संकट

By Edited By: Published: Sun, 24 Apr 2016 02:15 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 02:15 AM (IST)

जागलपुर। पार्टी कार्यकर्ता अगर निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे तो पार्टी मजबूत होगी। जब-जब पार्टी पर संकट आया है कार्यकर्ता ही उबारे हैं। स्थानीय एक होटल में कांग्रेस परिवार द्वारा मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह के स्वागत समारोह में मंत्री ने कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को सुधा का पाउच बनाकर निश्शुल्क दिया जाएगा साथ ही मछली पालन एवं डेयरी द्वारा लोगों को स्वावलंबी बनाने की योजना है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूजा साह ने स्थानीय गोशाला में बीमार गायों का जिक्र करते हुए गोशाला में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा उनकी मांग पर भी अमल किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष तालिब अंसारी, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह, रविन्द्र तिवारी, उग्र मोहन झा, समन्वयक अनामिका शर्मा, जिला अध्यक्ष कोमल सृष्टि, विनय शर्मा, आनंद झा बल्लो, रितेश झा आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने किया। कांग्रेसियों ने 21 किलो माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.