डीजे की कानूफाड़ू आवाज पर भड़के डीएम
भागलपुर । डीजे की कानफाड़ू आवाज पर बुधवार की रात जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे भड़क गए। डीएम के निर्दे
भागलपुर । डीजे की कानफाड़ू आवाज पर बुधवार की रात जिला पदाधिकारी आदेश तितरमारे भड़क गए। डीएम के निर्देश पर बरारी पुलिस ने कार्रवाई की।
डीएम आवास के सामने स्थित लघु सिंचाई कॉलोनी में शादी थी। शादी लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारी शुभम कुमार की बहन की थी। बुधवार की रात तकरीबन 10 बजे शुभम के दरवाजे पर बारात लगी। डीजे पर बज रहे गानों पर बाराती डांस कर रहे थे। एक घंटे तक कानफाड़ू आवाज से नींद में खलल पड़ने पर डीएम आदेश तितरमारे भड़क गए। डीएम के निर्देशानुसार बरारी पुलिस ने दो-तीन जाकर डीजे बंद करने या फिर काफी धीमी आवाज में गाना बजाने को कहा। लेकिन पुलिस के कहने के बाद भी न तो डीजे बंद और न आवाज ही कम किया गया। निर्देश के बावजूद दो घंटे तक तेज आवाज में डीजे बजता रहा। कानफाड़ू आवाज के कारण डीएम एवं आसपास के लोगों के नींद में खलल पड़ रहा था। डीएम के निर्देश पर बरारी पुलिस फिर रात तकरीबन एक बजे वहां पहुंची और डीजे को बंद कराया। डीजे समेत वाहन जब्त कर पुलिस ले जाने लगी। इस पर वर-वधू पक्ष से पुलिस का विवाद होने लगा। हालांकि
कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। निवेदन करने पर पुलिस ने डीजे को छोड़ दिया।
वर-वधू पक्ष का कहना था कि शादी में हर जगह डीजे बजता है। डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। खुशी के माहौल में किसी को नाराज नहीं किया जा सकता था। वहीं पुलिस का कहना था कि तीन-चार बार कहने के बाद भी डीजे बंद नहीं किया गया। तीन घंटे से डीजे के कानफाड़ू आवाज की वजह से आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही थी। नींद में खलल पड़ रहा था।