गांधी शांति प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित
भागलपुर । गुरुवार को गाधी शांति प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्
भागलपुर । गुरुवार को गाधी शांति प्रतिष्ठान में बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार प्रशांत ने राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में चर्चा करते हुए कहा कि आज देश और समाज स्तर की चुनौतियां बढ़ गयी हैं। ऐसे में बड़ी मानसिकता और व्यापक सोच के आधार पर कार्य करने की आवश्यकता है। अहिस्नुता के मामले पर उन्होंने कहा कि गांधीय प्रतिकार का तरीका अपनाकर बिना कहे पुरस्कार लौटाना अच्छी बात है। यह रचनात्मक विरोध है।
बिहार में शराबबंदी के निर्णय पर उन्होंने कहा कि इसका सामाजिक और आर्थिक प्रभाव की दृष्टि से अच्छा कदम है। अगर प्रदेश में पूर्णत: शराबबंदी हो जाती है तो बच्चे और महिलाएं तबाह होने से बच जाएंगे। अमरनाथ भाई ने कहा कि राष्ट्रीय और अंर्ताराष्ट्रिय परिस्थितियां बदली है, और दुनिया में गांधी विचार की चाहत बढ़ी है। राम शरण ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक चिंतन की आवश्यकता है।
बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश चंद्र गुप्ता, संजय कुमार, डॉ योगेन्द्र, अरविन्द कुमार रामा, डॉ विजय कुमार राय, जवाहर मंडल, एनूल होदा, संतोष कुमार, मो बाकिर हुसैन, डॉ सुनील अग्रवाल, कुमार संतोष, मो शहबाज, रामनारायण भाष्कर, नवल किशोर सिंह, राजकुमार आदि उपस्थित थे। मंच संचालन अरविन्द कुमार ने किया।