क्षेत्रिय ज्ञान विज्ञान मेला का समापन
भागलपुर। सोमवार को गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगा कोठी में क्षेत्रिय ज्ञान विज्ञान मेल
भागलपुर। सोमवार को गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगा कोठी में क्षेत्रिय ज्ञान विज्ञान मेला का समापन हुआ।
कार्यक्रम में विज्ञान विषय में प्रथम स्थान पर भारती शिक्षा समिति दक्षिण बिहार, दूसरे स्थान पर विद्या विकास समिति झारखंड तथा तीसरे स्थान पर लोक शिक्षा समिति उत्तर बिहार रही। वैदिक गणित विषय में प्रथम स्थान पर विद्या विकास समिति, दूसरे स्थान पर भारती शिक्षा समिति दक्षिण बिहार एवं तीसरे स्थान पर लोक शिक्षा समिति उत्तर बिहार रही। संस्कृति ज्ञान विषय में प्रथम स्थान पर लोक शिक्षा समिति उत्तर बिहार, द्वितीय स्थान पर विद्या विकास समिति झारखंड तथा तीसरे स्थान पर भारती शिक्षा समिति दक्षिण बिहार रही। इस मौके पर दिलीप कुमार झा ने कहा कि मन की शक्ति से सकारात्मक सोच का जागरण होता है। अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि विज्ञान ज्ञान और व्यवहार का समन्वय है।
इस अवसर पर रमेश चंद्र द्विवेदी, राकेश नारायण अंबस्ठ, राजेश रंजन, जयप्रकाश झा, अजीत पांडे, प्रभाष मिश्र, अजीत कुमार, अशोक मिश्र, अभिमन्यु, रंजीत, संजीव झा, संजीव ठाकूर, वेद प्रकाश, पवन, शशिभूषण मिश्र, ललिता झा, लीली, सोनी, सविता कुमारी, ईशा, कविता, अंजू रानी, कंचना, श्वेता भारती, शेखर झा, राजीव वर्मा, राजीव लोचन झा, धर्मेन्द्र, महेश, मनोज तिवारी, अजय, नरेन्द्र, मदन मोहन साह, उपेन्द्र साह, सुबोध ठाकूर, शशिकांत गुप्ता, विक्रम प्रसाद, राजेश शर्मा उपस्थित थे। प्रकाश चंद्र जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मुख्य अतिथि का परिचय प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा द्वारा कराया गया। मंच संचालन धीरेन्द्र झा ने किया।