सीआईएसएफ के रिटायर्ड जवान पर जानलेवा हमला
भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के छोटी खुटहा गांव निवासी केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल के रिटायर्ड जवा
भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के छोटी खुटहा गांव निवासी केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल के रिटायर्ड जवान महेंद्र पासवान पर शनिवार की दोपहर जानलेवा हमला हुआ। हमले में महेंद्र पासवान बुरी तरह जख्मी हुए हैं। उन्हें नाजुक हालत में जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत अधिक खून निकल जाने से नाजुक बताई है।
छोटे भाई व भतीजे ने दिया हमले को अंजाम
महेंद्र पासवान के छोटे भाई शालीग्राम पासवान और उसका बेटा रूपेश पासवान आदि ने मिलकर शनिवार की दोपहर अचानक महेंद्र पासवान को देख उसपर टूट पड़े। पहले से चल रही संपत्ति विवाद में तनाव झेल रहे महेंद्र पासवान को उसके छोटे भाई और उसके लड़कों ने लाठी-भाले से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। लोग बाग के जुट जाने पर हमलावर भाई-भतीजे ने उसे छोड़ वहां से भाग निकले। बचाने को आए गांव के कुछ लोगों ने जख्मी महेंद्र पासवान को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया है।
घटना की जानकारी बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
सीआईएसएफ के रिटायर्ड जवान महेंद्र पासवान पर शनिवार की दोपहर हुए हमले के काफी देर बाद भी पुलिस गांव नहीं पहुंची। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लोदीपुर थाने पहुंचे जख्मी महेंद्र पासवान के परिजन ने जब पुलिस को गिरफ्तारी का अनुरोध किया तो पुलिस उन्हें डपट कर भगा दिया।