सब्जी तोड़ने खेत गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
भागलपुर। नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में बीते 23 अगस्त की दोपहर एक नाबालिग लड़की से सामूहिक द
भागलपुर। नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में बीते 23 अगस्त की दोपहर एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। वारदात को इस्माईलपुर थानाध्यक्ष ने पीड़ित लड़की के परिजन की शिकायत बाद भी दबाए रखा था। उक्त लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। आरोपियों ने पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़ वहां से फरार हो गए। मामला संज्ञान में लाए जाने पर नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लिया और तत्काल इस्माईलपुर थानाध्यक्ष जनक किशोर सिंह को निलंबित कर दिया। इस्माईलपुर थाने की कमान जय प्रकाश सिंह को दे दिया गया है।
पीड़िता की मां ने उजागर किया मामला
पीड़ित नाबालिग की मां ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को साहस कर उजागर किया है। घटना को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को थाने में आवेदन दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी को रक्तश्राव होता देख उसे चिकित्सक के पास ले गई थी। चिकित्सक ने उसे खून चढ़ाने के बाद होश में आने की बात कही। थाने में दिए आवेदन में बताया गया है कि उसकी बेटी शाम शाम को खेत में झिंगली तोड़ने गई थी। जब बहुत देर तक वह वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई। खोजबीन के दौरान वह बासा पर बेहोश मिली। उसे इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया। जहां वह तीन दिनों तक बेहोश रही। होश में आने के बाद उसने बताया कि कारु मंडल का अधेड़ बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। उसके साथ और कितने लोग थे यह वह नहीं बता सकी। क्योंकि इसके बाद वह बेहोश हो गई थी।
क्या कहते हैं एसपी
नवगछिया एसपी पंकज कुमार सिन्हा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही वहां के थानाध्यक्ष को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।