Move to Jagran APP

रैली को सफल बनाने चौबे घूमे शहर

भागलपुर : बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे परिवर्तन रैली को सफल बनाने शहर में घूमे। विभिन्न खंडों म

By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 02:28 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 02:28 AM (IST)
रैली को सफल बनाने चौबे घूमे शहर

भागलपुर : बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे परिवर्तन रैली को सफल बनाने शहर में घूमे। विभिन्न खंडों में बैठक और जनसंपर्क किया।

loksabha election banner

चौबे ने शुक्रवार को विवि खंड में बैठक कर आमंत्रण पत्र दिया। मध्य खंड में बैठक कर चौबे ने लोगों से कहा कि मोदी ने बिहार के विकास के लिए एक लाख करोड़ का पैकेज दिया है। भागलपुर समेत तीन जिले स्मार्ट सिटी बने हैं। प्रमंडल को भी कई सौगात मिली हैं। उन्होंने कहा कि मंच को मंजूषा कला की आकृति से सुसज्जित किया जाएगा। तोरण द्वारों को जनसंघ काल के सीताराम किशोरपुरिया, शंकरलाल बाजोरिया, अधिक लाल यादव, विजय कुमार मित्रा व प्रभाष चंद्र तिवारी के नाम से लगाया जाएगा।

चौबे के साथ जिला अध्यक्ष अभय व‌र्म्मन, नभय चौधरी, विष्णु शर्मा, विनय जैन, शीतकंठ नीरज, रामनाथ पासवान, विजय साह, कमल प्रसाद गुप्ता, प्रदीप जैन, सुधीर चौधरी, अरूण भगत, पूनम भगत, मधुसूदन झा, अभय कुमार घोष व देव कुमार पांडेय आदि थे। अर्जित चौबे ने आदमपुर, मानिक सरकार चौक, हनुमान नगर में जनसंपर्क किया। उनके साथ वार्ड पार्षद राकेश दूबे, सज्जन अवस्थी, रंजन चौधरी आदि थे। युवा मोर्चा के सोमनाथ शर्मा ने नुक्कड़ सभा कर लोगों से रैली में आने का निमंत्रण दिया। शर्मा के साथ योगेश पांडेय, विनोद सिन्हा, राहुल तिवारी, दीपक पांडेय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.