गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया आस्था की डुबकी
भागलपुर। शनिवार से पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है। देवों के देव महादेव एवं माता पार्वती की पूजा
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 02:02 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 02:02 AM (IST)
भागलपुर। शनिवार से पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है। देवों के देव महादेव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना में कोई चूक न हो जाए इस बाबत शुक्रवार को भारी संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर तन मन की पवित्रता के लिए गंगा में आस्था की डूबकी लगाई। सबसे अधिक भीड़ बरारी सीढ़ी घाट पर देखी गई। इसके अलावा हनुमान घाट, खंजरपुर घाट, आदमपुर घाट सहित अन्य घाटों पर भर भी श्रद्धालु स्नान के बाद हर-हर महादेव का जयकारा लगा रहे थे। हालांकि गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से घाट गिराने गंदगी भी पसरी हुई थी। इस ओर नगर निगम प्रशासन का कोई ध्यान नहीं था। लोग गंदगी के बीच ही आस्था की डूबकी लगा रहे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें