ट्रेन से गिरकर असम राइफल्स का जवान घायल
भागलपुर। शुक्रवार को भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन से गुजर रही ब्रह्मापुत्र मेल (14055 अप) से गिर
भागलपुर। शुक्रवार को भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन से गुजर रही ब्रह्मापुत्र मेल (14055 अप) से गिरकर असम रायफल्स का जवान सतीश (30) पुत्र योगेंद्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सतीश मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला उन्ना ग्राम लंगोछ लंगड़ी का रहने वाला है। वह असम राइफल्स में बटालियन-7 का जवान है। धनेशरी ट्राजिट कैंप से छुट्टी में घर जा रहा था।
घायल जवान का स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे कर्मचारियों और रेलवे पुलिस बल ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। सतीश की दाहिनी हथेली कट गई है। दोनों पैर और सिर में भी गंभीर जख्म है। हालत गंभीर देखते हुए सतीश को भागलपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। सतीश के साथ उसका साथी पंजाब निवासी सुधीर कुमार भी है, जो उसकी देखरेख कर रहा है। सुधीर ने बताया कि दोनों ट्रेन में साथ थे। हादसा होने पर वह ट्रेन से उतर गया। पुलिस ने सतीश के परिजनों को सूचना दे दी है।
----------------------