जदयू का फ्लॉप शो साबित हो रहा 'पर्चा पर चर्चा'
भागलपुर। आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार, के नारे के साथ जिस उत्साह के साथ जदयू गठबंधन
भागलपुर। आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार, के नारे के साथ जिस उत्साह के साथ जदयू गठबंधन ने 'पर्चा पर चर्चा' के माध्यम से जिले से लेकर प्रखंड स्तर पर चौपाल के माध्यम से लोगों तक नीतीश सरकार के कार्यो को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया था, यह कारगर साबित नहीं हुआ। कई इलाके के लोगों को अब भी इस बात की जानकारी नहीं है कि जदयू गठबंधन का क्या है पर्चा।
जबकि कुछ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाई।
भागलपुर, जगदीशपुर, नाथनगर, नवगछिया के कई इलाकों के लोगों को आज भी पर्चा पर चर्चा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लोगों से जब इस बाबत पूछा गया तो लोगों ने टका सा जवाब दिया, कागजों पर ही हो रहा 'पर्चा पर चर्चा'।
महिलाओं ने की बिजली समस्या के समाधान पर चर्चा
भागलपुर : मंगलवार को जगदीशपुर प्रखंड के सैनो पंचायत, जगदीशपुर पंचायत, हबीबपुर पंचायत, सनोहली, पुरैनी आदि जगहों पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हरपाल कौर के साथ दर्जनों महिला पदाधिकारियों ने चौपाल लगायी। चौपाल में महिलाओं की संख्या अत्यधिक थी। पंचायतों में महिलाओं ने बिजली समस्या के निदान विषय पर विस्तृत चर्चा की। अवसर पर प्रदेश सचिव उषा कुमारी, विंदु देवी, कुणाल रत्नप्रिय, कविता देवी, रेखा देवी, ममता देवी, यशोदा देवी, बेबी देवी, प्रमिला देवी, नीलम देवी, शारदा देवी, संजू देवी, संजय कुमार साह, अजय साह, मुन्ना कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
नाथनगर में 'पर्चा पर चर्चा'
भागलपुर : नाथनगर प्रखंड के भतौड़िया, बेलखोरिया में चौपाल का आयोजन हुआ। प्रखंड अध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि जहां पर्चा पर चर्चा की गई। दूसरी ओर मदनीनगर चौक व दोगच्छी के पास व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुरुचरण गुप्ता, संजय अग्रवाल, अरविंद साह, अनंत कुमार शर्मा, अरुण कुमार लाल, ओम प्रकाश साह आदि ने चौपाल का आयोजन किया।