कॉपी के साथ बिक गया तोमर का एडमिड कार्ड
भागलपुर। सर कॉपी के साथ ही जितेंद्र सिंह तोमर का एडमिड कार्ड भी बिक गया होगा। परीक्षा विभाग के एक कर
भागलपुर। सर कॉपी के साथ ही जितेंद्र सिंह तोमर का एडमिड कार्ड भी बिक गया होगा। परीक्षा विभाग के एक कर्मचारी का यह जवाब सुनकर शनिवार को जांच कमेटी के सदस्य लाल हो गए। बोलने लगे इसका क्या आधार है। किसके आदेश पर बेचा गया होगा। लाइए इसका सबूत लाइए। रिकार्ड दिखाइए। नहीं तो जितेंद्र सिंह तोमर का एडमिड कार्ड हर हाल में ढूंढ कर दीजिए। जांच कमेटी ने शनिवार को तोमर के एडमिड को ढूंढने का प्रयास किया। एडमिड कार्ड सेक्शन के कर्मचारियों को एडमिड कार्ड ढूंढने का टास्क दिया गया। जांच कमेटी ने तोमर की 2012 की डिग्री में हस्ताक्षर करने वाले कर्मचारियों से पूछा कि किस आधार पर उन्होंने डिग्री का कंपेयर किया था। किसके कहने पर डिग्री जारी की गई थी। तोमर कांड की जांच एक ठोस मुकाम तक पहुंच गई है। चार दिन बाद जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। जांच कमेटी के अध्यक्ष प्रतिकुलपति प्रो. एकेराय ने कहा कि जांच कमेटी ने सभी विभागों के कर्मचारियों से संबंधित कागजात की मांग की गई है।