Move to Jagran APP

महिला का जला हुआ शव बरामद

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से कुछ कदम दूरी पर जली हालत में अज्ञात मह

By Edited By: Published: Sun, 21 Jun 2015 02:49 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2015 02:49 AM (IST)
महिला का जला हुआ शव बरामद

भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू अस्पताल से कुछ कदम दूरी पर जली हालत में अज्ञात महिला का शव बरारी पुलिस ने शनिवार की दोपहर बरामद किया है। शव किसी नव विवाहिता का बताया जा रहा है जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

loksabha election banner

बरारी थानाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र अकेला मामले की प्रारंभिक छानबीन के बाद यह बता सके हैं कि उपचार के लिए लाई जा रही उक्त महिला के दम तोड़ देने की स्थिति में महिला का शव छोड़ परिजन भाग गए होंगे। शव पर जलने के बाद लगाई जाने वाली मलहम का लेप लगा पाया गया है, इससे पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि उक्त महिला को कहीं दूसरे अस्पताल से जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया होगा। अस्पताल पहुंचने से पूर्व दम तोड़ देने की स्थिति में हो सकता है परिजन उसे छोड़ भाग गए हों। बरारी पुलिस जिले के सभी थानाध्यक्ष से संपर्क करने के अलावा बांका और नवगछिया पुलिस से भी संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.