Move to Jagran APP

मठों में प्रशासनिक दखल से समाप्त हो रही धर्म गुरु की गरिमा : हरिनारायणानंद

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भारत साधु समाज एवं भारत सेवक के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी पूर्णिमा से

By Edited By: Published: Sat, 30 May 2015 01:30 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 01:30 AM (IST)
मठों में प्रशासनिक दखल से समाप्त हो रही धर्म गुरु की गरिमा : हरिनारायणानंद

जागरण संवाददाता, भागलपुर : भारत साधु समाज एवं भारत सेवक के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी पूर्णिमा से महर्षि वेदव्यास जयंती के अवसर पर राज्यव्यापी अध्यात्मिक व समाजिक जागरण अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री व भारत सेवक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्माचार्य स्वामी हरिनारायणानंद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि धार्मिक जीवन, धर्मस्थान संरक्षण तथा सार्वजनिक जीवन के साथ व्याप्त भ्रष्टाचार के नियंत्रण के लिए आध्यात्मिक व सामाजिक जागरण अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने खेद प्रगट सरकार की हिन्दू धर्म विरोधी नीति और धार्मिक स्थानों की उपेक्षा के कारण पांच दर्जन से अधिक मठ ध्वस्त हो गए है। धार्मिक न्यास परिषद इस दिशा में असमर्थ है। अजगैबी मठ में साधु को न्यास का प्रधान बनाया जाए। प्रशासनिक दखल से धर्म गुरु की गरिमा समाप्त हो गई है।

मूल्यहीन राजनीतिक और विवेकशुन्य प्रशासन की कार्य पद्धति से प्रशासनिक भ्रष्टाचार, मद्यपान, अपराध और दुष्कर्म आदि अपराधों की वृद्धि से सामान्य जीवन त्रस्त हुआ है। रोकथाम के के लिए जन जागृति की भावना को विकसित करना होगा। अध्यात्मिक व समाजिक चेतना जबतक नहीं आएगी इसमें कमी नहीं आ सकती। भोगवाद को नियंत्रण करना कानून द्वारा संभव नहीं हैं। की बढ़ती प्रवृत्ति मानव जीवन के लिए खतरा है। इसके रोके बिना देश को शक्तिशाली व समृद्ध बनाना कठिन होगा।

इस अभियान में 500 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता व साधु भाग लेंगे। प्रतिमाह पूर्णिमा के दिन सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। स्वधर्म प्रीति, शंातिपूर्ण व्यवहार, मितव्य जीवन, सर्वधर्म सद्भाव व सदाचार अपनाने का सामूहिक संकल्प कराया जाएगा। जिसमें सभी धर्मो के लोग भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.