Move to Jagran APP

आज आएंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

जागरण संवाददाता, भागलपुर : केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को भागलपुर आएंगे।

By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 02:06 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 02:06 AM (IST)
आज आएंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

जागरण संवाददाता, भागलपुर : केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को भागलपुर आएंगे। उनके सम्मान में शहर का अधिकांश इलाका तोरण द्वारों से पट गया है। तोरण द्वारों में जिला भाजपा और संघ के वैसे पुराने कार्यकर्ताओं को याद किया गया है जो अब नहीं रहे हैं। सिंह

loksabha election banner

शहर में एक निजी वस्त्र प्रतिष्ठान का उद्घाटन करेंगे। तेतरी में मंत्री का नागरिक अभिनंदन होगा। वे वहां पार्टी के सदस्यता अभियान समारोह में भी भाग लेंगे।

आयोजन समिति के प्रमुख और भाजपा नेता विपिन शर्मा ने बताया कि मंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आने के कारण उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। भाजपा प्रचार मंच के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मृणाल शेखर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा ने गिरिराज सिंह के कार्यक्रम के नाम पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। हालांकि जगह-जगह लगे बैनर और होर्डिंग में पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन को भी स्थानीय भाजपा ने याद रखा है। इससे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा के दिवंगत जिला स्तरीय नेता रहे पूर्व सांसद प्रभाष चंद्र तिवारी, उदय मिश्रा, वशिष्ठ देव झा, प्रभात आर्य, किरण वर्मा, लता झा, गोखलानंद चौबे, अधिक लाल यादव, नोनी गोपाल सिंह को याद किया गया है। अभिनंदन समारोह के संचालन की जिम्मेदारी पूर्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख और उप मेयर डॉ. प्रीति शेखर को दी गई है। अपने दौरे में मंत्री एलपीयू भी जाएंगे। नवगछिया भाजपा के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.