आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई लड़कियां
जागरण संवाददाता, भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के तातारपुर चौक स्थित शहबाजिया गेस्ट हाउस में गुरुव
जागरण संवाददाता, भागलपुर : तातारपुर थाना क्षेत्र के तातारपुर चौक स्थित शहबाजिया गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात आपत्तिजनक हालत में दो लड़कियां और छह लड़के हिरासत में ले लिए गए। उनसे पूछताछ चल रही है। गुरुवार की शाम को ही गोलाघाट गढ़ैया इलाके में भी एक लड़का-लड़की को आपत्तिजनक हालत में लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनसे भी महिला पुलिस की अभिरक्षा में पुलिस पूछताछ कर रही है। शहबाजिया गेस्ट हाउस में पकड़ी गई दोनो लड़कियां झारखंड के साहिबगंज जिले के महाराजपुर इस्लामपुर की रहने वाली खुशबू और तब्बू है। गेस्ट हाउस के मालिक मुहम्मद शब्बू से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। गेस्ट हाउस के रजिस्टर में मुहम्मद शफीकुल शेख के नाम से कमरा बुक था। जिसने खुशबू को अपनी पत्नी बताया गया था। पुलिसिया पूछताछ में तब्बू को खुशबू का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिसिया पूछताछ में पकड़ी गई लड़कियों का कहना था कि वह शादी करने वहां आई थी। उसने शादी भी कर ली है। उसके कागजात इंस्पेक्टर केपी सिंह के समक्ष प्रस्तुत किए हैं। कागजात की सत्यता पुलिस जांच रही है। इसके लिए स्थानीय मौलवी से भी पुलिस ने संपर्क साधा है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनो लड़कियां और पकड़े गए छह लड़कों के बदलते बयान से कुछ और ही कहानी सामने आ रही है। फिलहाल यकीन तौर पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच चल रही है। हिरासत में लिए गए छह लड़के कहलगांव, पीरपैंती और साहिबगंज के हैं। उनका कहना है कि उन्हें निकाह कबूल करने के बाद होने वाली पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। उधर गोलाघाट गढ़ैया में आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई प्रीति कुमारी और उसके जीजा के भाई से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रीति गौराडीह थाना क्षेत्र के मुक्तापुर की रहने वाली है। उसकी बहन कंपनीबाग में शादी हुई है। वह आदमपुर में कमरा लेकर रहती है। पार्ट वन में ताड़र कालेज की छात्रा है। यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है।