आज आएंगे उपेंद्र कुशवाहा, 27 को गिरिराज
जागरण संवाददाता, भागलपुर : केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को भागलपुर आएंगे
जागरण संवाददाता, भागलपुर : केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा सोमवार को भागलपुर आएंगे। रात्रि विश्राम परिसदन में करेंगे। 24 की सुबह जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य के साथ बैठक करेंगे और मुंगेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
27 को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह 27 को भागलपुर आएंगे। वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा अभिनंदन समारोह में भी शरीक होंगे। भाजपा नेता विपिन शर्मा ने बताया कि मंत्री के भव्य स्वागत की तैयारी कर ली गई है। उनका स्वागत पार्टी के कार्यकर्ता सुबह रेलवे स्टेशन से करेंगे।
इसके पूर्व राज्यसभा सदस्य सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश 24 की रात भागलपुर आएंगे तथा 25 मार्च की सुबह नाथनगर में एक कार्यक्रम में भाग लेकर पटना लौट जाएंगे। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह 24 को भागलपुर आएंगे। 24 को ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गरीब स्वाभिमान रैली में शामिल होने आएंगे।