भागलपुर में देह व्यापार से मुक्त कराई गई किशोरी समेत चार लड़कियां
प्रदेश में देह व्यापार चरम पार कर रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाबालिगों से जिस्मफरोशी कराने का गोरखंधधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन इलाकों में कई चकला घर खुले हैं।
भागलपुर। प्रदेश में देह व्यापार चरम पार कर रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नाबालिगों से जिस्मफरोशी कराने का गोरखंधधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उन इलाकों में कई चकला घर खुले हैं। किशनगंज पुलिस ने शनिवार को ऐसे ही देह व्यापार के एक अड्डे पर मुक्ति अभियान चलाया। मौके पर किशोरी समेत चार लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से निकाला गया। साथ ग्राहक समेत तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुक्त कराई गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि संचालक उन लड़कियों को दूसरे प्रदेश से खरीदकर लाया था। उन जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि देह व्यापार के एक अड्डे पर नाबालिगों से जिस्मफरोशी कराई जा रही है। इसके बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रेकी करने के बाद अड्डा पर धावा बोल दिया। मुख्य संचालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मानव तस्कर गिरोह के संचालक तक पहुंचने की कवायद में जुटी है।