पटना के सम्मेलन में जाएंगे पांच हजार जदयू कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, भागलपुर : 15 फरवरी को जदयू के पटना सम्मेलन में भागलपुर से बूथ स्तर के कार्यकर्ता जा
जागरण संवाददाता, भागलपुर : 15 फरवरी को जदयू के पटना सम्मेलन में भागलपुर से बूथ स्तर के कार्यकर्ता जाएंगे।
यह निर्णय रविवार को जिला परिषद सभागार में पार्टी की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में जिला स्तरीय कार्यकर्ता, प्रखंड अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष अर्जुन साह की अध्यक्षता में हुई बैठक को प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार और मो. तनवीरूज्जमां ने भी संबोधित किया। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराई। कहा कि कार्यकर्ता अपने साधन से पटना जाएंगे। औसतन दो से पांच कार्यकर्ता एक बूथ से जाएंगे। बैठक में शंकर समाजवादी, विभूति गोस्वामी, सुड्डू साईं, अनिल सिंह, संजय राम और नाजनीन नाज सहित दो सौ कार्यकर्ता थे।